फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई को है डर, दफ्तर से अहम दस्तावेज नष्ट कर सकती है बंगाल पुलिस

Mon, 04 Feb 2019 02:35 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
जी नागेश्वर राव
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के चर्चित चिटफंड घोटाला मामले में रविवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर सीबीआई की टीम के पहुंचने बाद से बवाल जारी है। कोलकाता पुलिस और सीबीआई के बीच शुरू हुई झड़प, फिर सीबीआई के 5 अधिकारियों की गिरफ्तारी, फिर ममता बनर्जी का पुलिस कमिश्नर के पक्ष में समर्थन में बैठना और इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष का एक हो जाना, महज कुछ घंटों में देश की राजनीति में बवाल मच गया।

विज्ञापन


इस बीच सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने कहा कि एजेंसी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगी और बताएगी कि पश्चिम बंगाल पुलिस सहयोग नहीं कर रही। राजीव कुमार के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं।

उन्होंने जांच से जुड़े सुबूतों को नष्ट करने और न्याय में बाधा डालने का काम किया है। वह सभी दस्तावेज सौंपने में हमारा सहयोग नहीं कर रहे हैं और बहुत सारे सुबूत गायब हो गए हैं। हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार इस चिट फंड मामले की जांच कर रहे हैं। सीबीआई को डर है कि बंगाल पुलिस सीबीआई के दफ्तर से इस घोटाले के सभी दस्तावेत नष्ट कर सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई टीम रविवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंची थी। उनके घर पर सीबीआई द्वारा वारंट या कोई अन्य आदेश नहीं दिखा पाने के कारण स्थानीय पुलिस के साथ उनकी हाथापाई हुई।

खबर मिलते ही सीएम ममता बनर्जी, डीजीपी व अन्य आलाधिकारियों संग कमिश्नर के घर पहुंची और इसके बाद सीबीआई के पांच अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें