फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंडः वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी से दूसरी बार CBI ने की पूछताछ

Mon, 02 May 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील मामले में कथित घूसखोरी के आरोपी वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी दूसरी बार सीबीआई जांच दल के सामने पेश हुए। इटली की अदालत में डील के यूरोपीय दलाल और कंपनी के शीर्ष अधिकारी के खिलाफ आए 7 अप्रैल के फैसले केआधार पर सीबीआई ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में एजेंसी ने त्यागी से लंबी पूछताछ की है। इस डील के मनी लाउंड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भी त्यागी को बुधवार को पेश होने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने अपने तीन दलाल भाइयों के साथ सांठगांठ कर डील की शर्तों में फेरबदल किया। आरोप है कि त्यागी ने हेलीकॉप्टर की उड़ान सीलिंग 6000 मीटर से घटा कर 4500 मीटर ( 15,000 फीट ) कर दी थी ताकि अगस्तावेस्टलैंड बोली में शामिल हो सके।

हालांकि यह कहा जा रहा है कि यह फैसला एसपीजी अधिकारियों और पीएमओ से सलाह-मशविरा के बाद लिया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के. नारायणन भी शामिल थे। सीबीआई के पास इटली की अदालत के फैसले की एक कॉपी है और उसने इसके आधार पर त्यागी से पूछे जाने वाले सवाल तैयार किए थे। इस फैसले में कई जगह त्यागी का नाम है। त्यागी अब तक अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते रहे हैं और कहा है कि हेलीकॉप्टर सौदे में फैसला अधिकारियों के समूह के कहने पर लिया गया।
विज्ञापन


3600 करोड़ के इस डील के मामले में दर्ज एफआईआर में त्यागी और उनके भाइयों समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस डील के मनी लाउंड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भी त्यागी को बुधवार को पेश होने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

असलियत जानने के लिए अड़ी तृणमूल, सांसद निलंबित

बुधवार को ही अगस्तावेस्टलैंड पर बहस होने वाली है। इस दौरान रक्षा मंत्री मनोहर परिकर इस डील की बारीकियों के बारे में सदन को जानकारी देंगे। गौरतलब है कि सीबीआई ने वायुसेना के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ जे एस गुजराल से भी शनिवार को इसी सिलसिले में पूछताछ की गई है। हालांकि गुजराल की पूछताछ बतौर गवाह की गई है। त्यागी से भी पहले पूछताछ हो चुकी है। उनके भाइयों को भी एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

सोमवार को राज्यसभा में केजी बेसिन मामले में चल रहे हंगामे के बीच टीएमसी सांसद सुखेन्दु शेखर राय अचानक अगस्तावेस्टलैंड मामले में सिग्नोरा गांधी और एपी के नाम की असलियत बताने की जिद पर अड़ गए।

सभापति हामिद अंसारी ने सुखेन्दु राय को शांत हो कर प्रश्नकाल को चलने देने की गुजारिश करते रहे। जब राय नहीं माने तो सभापति ने नियम 255 के तहत उन्हें दिन भर केलिए निलंबित कर दिया। सुखेन्दु सदन से बाहर चले गए तो टीएमसी के बाकी सांसदों ने भी वाकआउट कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें