फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में धोनी की पुणे, कुछ खिलाड़ी हुए अंदर-बाहर

Mon, 02 May 2016 07:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल का यह सीजन रास नहीं आ र‌‌हा है। लगातार हार झेल रही धोनी की राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम का चौथा दिग्गज खिलाड़ी भी बाहर हो गया।
विज्ञापन


रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में स्टीव स्मिथ कलाई में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इससे पहले केविन पीटरसन, फैफ डु प्लेसिस और मिचेल मार्श भी चोट से चलते आईपीएल से बाहर हैं।

स्मिथ कलाई पर चोट का दर्द पिछले सप्ताह से जूझ रहे थे। रविवार को मुकाबले मे भी वह चोट से जूझते हुए नजर आए। हालांकि उन्होंने 45 रनों की सूझ-बूझ भरी पारी खेली थी।
विज्ञापन



पुणे टीम के मेडिसिन मैनेजर एलक्स ने बताया कि स्मिथ की चोट के लिए वह और उनकी टीम कुछ दिनों से प्रयारत थी लेकिन वह इससे उबर नहीं सके। फिलहाल स्मिथ आगामी विंडीज दौरे के चलते अपने घर लौट चुके हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल में सट्टेबाजी के चलते राजस्‍थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स फेंचाइजी टीमों पर दो वर्षो के लिए आईपीएल में खेलने पर पाबंदी है, लिहाजा इस साल गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स आईपीएल सीजन में उतरी हैं।
विज्ञापन

प्लेसिस की जगह जॉर्ज बेली पुणे टीम में शामिल

george bailey - फोटो : getty
बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के चोट की वजह से आईपीएल-9 से बाहर होने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम ने बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई जॉर्ज बेली को शामिल किया है।

आईपीएल में पहली बार खेल रही पुणे टीम को अब तक चार झटके लग चुके हैं। उसके चार स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं जिनमें स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, फाफ डू प्लेसिस और केविन पीटरसन शामिल हैं। बेली से पहले ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को भी टीम में शामिल किया गया था।

टीम के चीफ एक्जीक्यूटिव रघु अय्यर का कहना है कि टीम के चार अहम खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। बेली इससे पहले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

पिछले सीजन में बेली किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रह चुके हैं। उन्हें इस वर्ष फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाइजी टीमों ने नजरअंदाज कर दिया था। बेली चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की ओर से भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें