फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड: CBI-ED की जांच में डेनमार्क की महिला का नाम हुआ उजागर 

Sat, 07 May 2016 02:19 AM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • क्रीस्टीन ब्रेडो स्प्लीड नाम की 32 वर्षीय महिला ने डील पर बातचीत के दौरान किया था भारत दौरा 
  • इसी दौरान एस पी त्यागी गए थे इटली, स्प्लीड का दलाल मिशेल के साथ गहरा व्यापारिक रिश्ता 
विज्ञापन
augusta - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) डेनमार्क की 32 वर्षीय महिला क्रीस्टीन ब्रेडो स्प्लीड के संदिग्ध रोल की सघन जांच कर रही है। डील के इतालवी दलाल और आरोपी क्रीस्टीयन जेम्स मिशेल से व्यापारिक संबंध रखने वाली स्प्लीड ने 2006-07 में भारत का कम से कम दो बार दौरा किया था।
विज्ञापन


इस दौरान इस डील पर भारत सरकार और अगस्ता वेस्टलैंड की बीच बातचीत अहम मोड़ पर थी। सीबीआई ने पिछले हफ्ते हुई ताजा पूछताछ में आरोपी वायुसेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी और गौतम खेतान से स्प्लीड के बारे में गहन पूछताछ की है। ईडी ने भी त्यागी से स्प्लीड और मिशेल के व्यापारिक संबंधों के बारे में सवाल किया है। ईडी को अबतक की जांच में पता चला है कि स्प्लीड और मिशेल का लंदन की एक कंपनी बीटल नट होम्स लिमिटेड में शेयर और अन्य व्यापारिक सांठगांठ है।

मिशेल की दुबई स्थित कंपनी ग्लोबल सर्विस एफएडई का भी बीटलनट में खासा निवेश है। बीटल नट में भारतीय मूल के इंग्लैंड के नागरिक साहिल प्रकाश मेहरा और सोन्या मेहरा का भी खासा निवेश है। दोनों केंद्रीय एजेंसियों के मनी ट्रेल में यह नाम सामने आए हैं। सीबीआई सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि जिस दौरान स्प्लीड भारत आयी थी उसी के आस पास एसपी त्यागी ने इटली का  दौरा किया था।
विज्ञापन


त्यागी की मिलान के एक सात सितारा होटल में अगस्ता वेस्टलैंड के अधिकारी, मिशेल, अन्य विदेशी दलाल हेस्की और इटली के पूर्व वायुसेना प्रमुख की मुलाकात हुई थी। त्यागी ने इसी होटल में बतौर मेहमान कई दिन गुजारे थे। सूत्रों के मुताबिक त्यागी ने पूछताछ में यह बातें स्वीकारी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें