फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक फ्रॉड मामलाः सीबीआई ने भूषण पावर से जुड़े दफ्तरों पर की छापेमारी

Sat, 06 Apr 2019 09:45 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सीबीआई ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड के दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, कोलकाता और ओडिशा स्थित कार्यालयों और आवासीय ठिकानों पर सघन छापेमारी की है। करीब 2348 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में सीबीआई ने कंपनी के निदेशक, प्रमोटर और संबंधित बैंक के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद शनिवार को यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी के निदेशकों और प्रमोटर ने बैंक के अधिकारियों के साथ आपसी सांठगांठ से सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को हजार करोड़ से ऊपर का चूना लगाया। साथ ही शैल (मुखौटा) कंपनियों के जरिए कर्ज की मोटी रकम को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया। सीबीआई ने अभी इस मामले में पूरा ब्यौरा नहीं दिया है। सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, पहले से विवादों में रहे भूषण स्टील के मामले में यह ताजा केस है। 

 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें