फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: रेलवे की आरक्षित सीटों की अवैध बिक्री मामले में सीबीआई के छापे, यूपी समेत पांच राज्यों में की गई कार्रवाई

Thu, 20 Apr 2023 08:02 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।

सार

सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण, अवैध सॉफ्टवेयर वाले मोबाइल फोन, आपत्तिजनक दस्तावेज और अवैध सॉफ्टवेयर का उपयोग कर पहले बुक किए गए यात्रियों के टिकट सहित अन्य विवरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिये आरक्षित सीटों की कथित अवैध बिक्री की जांच के सिलसिले में पांच राज्यों में 12 जगहों पर छापा मारा। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सीबीआई ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली में कार्रवाई की।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि छापे के दौरान डिजिटल उपकरण, अवैध सॉफ्टवेयर वाले मोबाइल फोन, आपत्तिजनक दस्तावेज और अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर पहले बुक किए गए यात्रियों के टिकट सहित अन्य विवरण बरामद किए गए। सीबीआई ने 2 मार्च 2021 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जो एक सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप का उपयोग कर कन्फर्म ‘तत्काल’ सीटें देने का दावा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह पाया गया कि एजेंट कथित रूप से टिकट खरीदने के लिए मैन्युअल प्रविष्टि प्रक्रिया को दरकिनार करने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे थे, जो यात्रियों को महंगे दाम पर बेचे गए थे।

सीबीआई ने इस अवैध गतिविधि में शामिल एजेंटों की पहचान की और एक साथ तलाशी ली। प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न एजेंटों को अवैध सॉफ्टवेयर बेचने और वितरित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की भी पहचान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें