एनडीटीवी चैनल के प्रमोटर के ठिकानों पर छापेमारी के बाद सीबीआई ने सफाई दी। सोमवार को चैनल के प्रमोटर प्रणय रॉय के कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई के बाद सीबीआई ने मंगलवार को सफाई देते हुए कहा कि एनडीटीवी के दफ्तर की जांच नहीं हुई सिर्फ प्रमोटर्स की जांच हुई है।
सीबीआई का कहना है कि ये बकाए का मामला नहीं है बैंक को नुकसान पहुंचाने का केस है। सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि बैंक शेयर होल्डर की शिकायत पर कार्रवाई की गई। हम प्रेस की आजादी का सम्मान करते हैं।
बता दें कि सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एनडीटीवी न्यूज चैनल के को-फाउंडर और एक्जीक्यूटिव को-चेयरपर्सन प्रणय रॉय के खिलाफ छापेमारी की। दिल्ली और देहरादून की 4 जगहों
पर छापेमारी की गई।
यही नहीं उनके खिलाफ सीबीआई ने केस भी दर्ज किया। आरोप है कि प्रणय और राधिका रॉय ने प्राइवेट कंपनी व दूसरों ने कथित तौर पर बैंकों से धांधली की है।
प्रणय रॉय के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई का एनडीटीवी ने कड़ा विरोध किया है। उधर इस कार्रवाई पर एनडीटीवी की ओर से कहा गया कि झूठे आरोपों में प्रणय को फंसाया गया
और इसके खिलाफ एनडीटीवी आवाज उठाएगा।