फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: रिश्वत मामले में दो पूर्व सीमा शुल्क अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, सीबीआई की कार्रवाई

Mon, 05 Jun 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आरोपी दिनेश फुलदिया और सुभाष चंद्रा ने बिचौलिए सुधीर पाडेकर के माध्यम से कस्टम हाउस एजेंटों को सीमा शुल्क अधिनियम के 'निवास स्थानांतरण' खंड का फायदा उठाने में मदद की।
विज्ञापन
CBI - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने जवाहरलाल नेहरू कस्टम हाउस न्हावा शेवा में तैनात सीमा शुल्क विभाग के दो पूर्व उपायुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर माल के अवैध आयात की अनुमति देने के लिए कथित रूप से एक बिचौलिए से रिश्वत लेने का आरोप है।

विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप लगाया है कि आरोपी दिनेश फुलदिया और सुभाष चंद्रा ने बिचौलिए सुधीर पाडेकर के माध्यम से कस्टम हाउस एजेंटों को सीमा शुल्क अधिनियम के 'निवास स्थानांतरण' खंड का फायदा उठाने में मदद की। प्रावधान के अनुसार, एक व्यक्ति जो दो साल से अधिक समय तक विदेश में रहता है, वह 5 लाख रुपये तक की छूट का दावा करके इस्तेमाल किए गए घरेलू सामान का आयात कर सकता है।

न्हावा शेवा के कस्टम हाउस एजेंटों ने ऐसे अलग-अलग व्यक्तियों से पासपोर्ट प्राप्त किए, जो दो साल से अधिक समय से विदेश में रह रहे हैं। आरोपी पूर्व सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ षड्यंत्र कर अन्य व्यक्तियों के घरेलू सामान की खेप की निकासी के लिए उन पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। एजेंटों ने पाडेकर के माध्यम से नकद (लाखों रुपये) और अन्य चीजों में भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें