फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण सामग्री की खरीद-बिक्री मामले में सीबीआई ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 05:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बाल यौन शोषण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री की कथित खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नई दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सीबीआई ने पास्को एक्ट और बाल यौन शोषण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोप था कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि सोशल वेबसाइटों पर कुछ लोग बच्चों के यौन शोषण संबंधी सामग्री बेचने के विज्ञापन दे रहे हैं।

साथ ही इन विज्ञापनों में यह कहा जाता था कि यदि किसी शख्स को ऐसी कोई सामग्री चाहिए तो वह पेटीएम आदि के जरिये भुगतान कर ऐसी सामग्री ले सकता है। जब कोई शख्स इन लोगों से संपर्क करता था तो यह लोग पैसे लेकर उसे बच्चों के यौन शोषण संबंधी फिल्में फोटो आदि भेजते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें