सीबीआई ने बुधवार को सहायक राजस्व निरीक्षक और ओडिशा स्थित महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया। दोनों पर 20,000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। जांच एजेंसी ने शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक दोनों ओडिशा स्थित कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी में काम करते थे। उन्होंने एमसीएल द्वारा जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की पांच लाख की राशि जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
बातचीत के बाद 70000 पर मामला तय हुआ और पहली किस्त के तौर पर 20,000 रुपये स्वीकार करने पर राजी हो गए। इस रकम के लेनदेन के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।