कोरोना वायरस का कहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप ले चुकी है और लाखों लोगों को रोजाना संक्रमित कर रही है। कोरोना से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतकों की संख्या 67,214 हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।
मुंबई में कोविड-19 के 4,966 नए मामले सामने आए और 78 लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,40,507 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 12,990 हो गई है।
बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 5,300 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। शहर में अब तक 5,60,401 मरीज ठीक हो चुके हैं।