फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड घोटाला: सीबीआई ने रोजवैली ग्रुप के प्रमुख गौतम कुंडु की पत्नी को गिरफ्तार किया

Fri, 15 Jan 2021 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) चिटफंड घोटाले के संबंध में रोजवैली ग्रुप के प्रमुख गौतम कुंडु की पत्नी शुभ्रा कुंडु को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

 

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले के सिलसिले में रोज वैली समूह के प्रमुख गौतम कुंडु की पत्नी शुभ्रा कुंडु को गिरफ्तार किया। सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने पोंजी घोटाले में कथित भूमिका को लेकर शुभ्रा को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वह इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा वांछित थी। आरोप है कि रोज वैली समूह ने हजारों लोगों को निवेश पर अच्छा लाभ देने का झांसा लेकर उनका धन कथित तौर पर हड़प लिया है। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, रोज वैली समूह ने इन योजनाओं के तहत निवेशकों से 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र की है।

गौतम कुंडु मार्च 2015 से ही जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी शुभ्रा द्वारा संचालित आभूषण चेन अद्रिजा को जांच शुरू होने के बाद एजेंसियों ने सील कर दिया। उन्होंने बताया कि रोज वैली ने देश भर में होटलों और रिसॉर्ट में निवेश किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें