फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: गैंगस्टर छोटा राजन के सहयोगी संतोष सावंत को सिंगापुर से मुंबई लाया गया; सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2023 10:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली/मुंबई

सार

छोटा राजन के करीबी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस ने 13 दिसंबर 2005 को एक बिल्डर से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में एक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
छोटा राजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन के सहयोगी संतोष महादेव सावंत को गिरफ्तार कर लिया। वह 18 साल से फरार था। उसे सिंगापुर से मुंबई लाया गया और हवाई अड्डा पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल ने सावंत के सिंगापुर से रवाना होने के बारे में सीबीआई को बताया था। उसके बाद उसे गिरफ्तार करने से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया। सावंत के खिलाफ 2012 में रेड नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन


आव्रजन ब्यूरो ने किया CBI के हवाले
सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए संतोष सावंत की ओर से एक आवेदन दायर किया गया। फरार आरोपी को सिंगापुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही आव्रजन ब्यूरो ने पकड़ लिया। बाद में संतोष सावंत को सीबीआई को सौंप दिया गया।

 2005 में मामला दर्ज किया था
सीबीआई के मुताबिक, संतोष सावंत को मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां सावंत को दो मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छोटा राजन के करीबी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस ने 13 दिसंबर 2005 को एक बिल्डर से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में एक मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें