फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI का एक्शन: कर्नाटक में KAPL के निदेशक को पांच लाख की रिश्वत लेते दबोचा, घर से 75 लाख नकद और सोना बरामद

Thu, 16 Jul 2026 03:10 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, बंगलूरु

सार

CBI ने कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (KAPL) के प्रबंध निदेशक अनुराग दनायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जांच में उनके ठिकानों से 75 लाख रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, 697 ग्राम सोना और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए। एजेंसी का आरोप है कि रिश्वत सर्विस एजेंट एग्रीमेंट के नवीनीकरण और कारोबारी लाभ पहुंचाने के बदले मांगी गई थी। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने बेंगलुरु स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुराग दनायक को भोपाल की एक फर्म से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


आखिर CBI ने आरोपी को कैसे पकड़ा?
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को रिश्वत के लेन-देन की सूचना मिलने के बाद एजेंसी ने नोएडा में जाल बिछाया। वहां अनुराग दनायक को KAPL की अधिकृत सर्विस एजेंट कंपनी से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

किस बात के बदले मांगी गई थी रिश्वत?
प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी प्रबंध निदेशक ने भोपाल की एक फर्म से करीब 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह फर्म KAPL की अधिकृत सर्विस एजेंट है और मध्य प्रदेश के सरकारी संस्थानों को दवाओं की आपूर्ति करती है।
विज्ञापन


फर्म को क्या फायदा पहुंचाने का था आरोप?
CBI का आरोप है कि यह रिश्वत फर्म के सर्विस एजेंट एग्रीमेंट के नवीनीकरण को मंजूरी देने और उसे अतिरिक्त सरकारी संस्थान आवंटित करने के लंबित आवेदन पर अनुकूल निर्णय लेने के बदले मांगी गई थी। इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष में दवाओं की बिक्री पर फर्म को मिलने वाले कमीशन में से हिस्सा (कट) भी रिश्वत के रूप में मांगा गया था।

क्या 5 लाख रुपये पहली किस्त थे?
CBI के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी प्रबंध निदेशक को 15 लाख रुपये की कुल मांगी गई रिश्वत की रकम में से पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें: NEET लीक: 'लातूर कोचिंग सेंटर के मालिक ने ₹5 लाख में खरीदे सवाल', CBI का खुलासा; जमानत याचिका का किया विरोध
विज्ञापन


तलाशी में क्या-क्या मिला?
गिरफ्तारी के बाद CBI ने बेंगलुरु, नोएडा और जबलपुर स्थित आरोपी के घर और कार्यालय में तलाशी ली। एजेंसी के अनुसार, नोएडा स्थित आवास और बेंगलुरु स्थित कार्यालय से करीब 75 लाख रुपये नकद और लगभग 4 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की गई। इसके अलावा, करीब 86 लाख रुपये मूल्य के 697 ग्राम सोने के गहने और सिक्के भी जब्त किए गए। CBI ने आरोपी के रिहायशी फ्लैट से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें