फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: मुख्य लोको पायलट की परीक्षा के पेपर लीक केस में रेलवे के 27 अधिकारी गिरफ्तार, 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद

Tue, 04 Mar 2025 08:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

CBI: सीबीआई ने विभागीय परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में 25 रेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया और 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। इनमें पूर्व मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता शामिल हैं। परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगवलार को कहा कि उसने विभागीय परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में 25 रेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता भी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।  

विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि मुगल सराय में मुख्य लोको पायलट पद के लिए होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के मामले में सोमवार रात इन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। परीक्षा मंगलवार यानी आज होनी थी। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि परीक्षा अब रद्द कर दी गई है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुगल सरकार में तीन जगहों पर तीन मार्च की मध्यरात्रि को जांच के दौरान कुल 17 उम्मीदवारों को हाथ से लिखे हुए प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी के साथ पकड़ा गया था। 

इन 17 विभागीय अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के लिए कथित तौर पर पैसे दिए थे और छापेमारी के दौरान इन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रवक्ता ने कहा, अब तक इस मामले में कुल 26 रेल अधिकारियों (17 अभ्यर्थियों सहित) को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


कैसे लीक हुए मुख्य लोको पायलट की परीक्षा के प्रश्नपत्र
प्रवक्ता ने बताया कि एक वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसे इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने खुद अंग्रेजी में प्रश्न लिखे थे और इसे एक लोको पायलट को दे दिए, जिसने इसे हिंदी में अनुवाद किया और आगे एक अन्य अधिकारी को दिया। उस अधिकारी ने इसे रेलवे के कुछ अन्य कर्मचारियों के जरिए अभ्यर्थियों को दिया। आरोपी वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में शामिल हैं। 

आठ स्थानों पर छापेमारी में 1.17 करोड़ रुपये बरामद
प्रवक्ता ने बताया कि आठ स्थानों पर छापेमारी के दौरान 1.17 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। यह राशि कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक करने के लिए अभ्यर्थियों से एकत्र की गई थी। उन्होंने कहा, हाथ से लिए हुए प्रश्नपत्रों और उनकी फोटोकॉपी को जब्त कर लिया गया है। इन प्रश्नपत्रों का मूल प्रश्नपत्रों के साथ मिलान किया गया और वे मेल खाते पाए गए। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें