फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई में सीबीआई का एक्शन, कथित भ्रष्टाचार मामले में दो आईआरएस अधिकारी समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 08:08 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में एसईईपीजेड में तैनात भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के दो अधिकारियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि इनके ऊपर आरोप है कि इन्होंने बिचौलियों के समूह से अवैध रूप से पैसे लिए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में बुधवार को सीबीआई के भ्रष्टाचार मामले में एक्शन देखेने को मिला। जहां मुंबई के सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन (एसईईपीजेड) में तैनात भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के दो अधिकारियों समेत सात लोगों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कल शुरू हुई थी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मंगलवार को शुरू हुई थी, जिसमें आईआरएस के संयुक्त विकास आयुक्त सीपीएस चौहान और उप विकास आयुक्त प्रसाद वरवंतकर के साथ-साथ दो सहायक विकास आयुक्तों और तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। बता दें कि गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि इन्होंने बिचौलियों के समूह से अवैध रूप से पैसे लिए थे। 

सीबीआई ने जब्त की करोड़ो की संपत्ति
सीबीआई ने चौहान के पास से 25 संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही, सीबीआई ने सात संदिग्धों के घरों की तलाशी ली। इसमें करीब 50 लाख रुपये बरामद हुए। इसमें से 40 लाख रुपये सहायक विकास आयुक्त रेखा नायर के घर से मिले। हालांकि अभी तक गिरफ्तार किए गए लोगों के जानने वालों से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें