फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआरए उल्लंघन: सीबीआई ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों समेत 14 लोगों को किया गिरफ्तार, देशभर के 40 ठिकानों पर छापेमारी 

Wed, 11 May 2022 09:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया एफसीआरए के कथित उल्लंघन का मामला जब गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में आया तो उन्होंने निर्देश दिया कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ यथासंभव कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि तब गृह मंत्रालय ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में गृह मंत्रालय के अधिकारियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने इसके साथ ही हवाला के जरिये प्राप्त 3.32 करोड़ नकद भी जब्त की। सीबीआई ने गृह मंत्रालय के जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उनमें प्रमोद कुमार भसीन, आलोक रंजन, राज कुमार, मोहम्मद गजनफार अली, उमा शंकर और तुषार कांति रॉय हैं।

विज्ञापन


सीबीआई ने फसीआरए नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी चंदों को मंजूरी दिलाने के मामले में मंगलवार को देशभर में 40 जगहों पर अभियान चलाया। जांच के दायरे में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बिचौलिये भी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से सीबीआई को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने बताया एफसीआरए के कथित उल्लंघन का मामला जब गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में आया तो उन्होंने निर्देश दिया कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ यथासंभव कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि तब गृह मंत्रालय ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस मामले में पकड़े गये कुछ अधिकारियों एवं अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अभियान के दौरान पता चला कि एफसीआरए के नियमों का कथित उल्लंघन करते हुए अनेक एनजीओ को विदेशी अनुदान दिलाने में रिश्वत के लेनदेन में अनेक अधिकारी कथित तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर, मैसूर और राजस्थान में कुछ स्थानों समेत करीब 40 जगहों पर समन्वित अभियान चला। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सात अधिकारियों समेत 36 के खिलाफ केस 
मंत्रालय की शिकायत पर जांच एजेंसी ने 10 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय के सात अधिकारियों समेत 36 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मंत्रालय को यह जानकारी मिली थी कि तीन नेटवर्क सरकारी अधिकारियों के साथ सक्रिय हैं। वे ‘स्पीड मनी’ और ‘प्रॉब्लम रिजॉल्यूशन फीस’ के नाम पर एनजीओ से रुपये ऐंठ रहे थे ताकि उन्हें विदेशी चंदा मिल सके। सीबीआई को 29 मार्च को दी गई सूचना में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि कम से कम तीन एफसीआरए क्लीयरेंस नेटवर्क सरकारी अधिकारियों के सहयोग से संचालित हो रहे हैं। 

एनजीओ जिनके खिलाफ केस हुआ दर्ज  
रिप्रेंजेंटेटिव ऑफ आयरिश मल्टीपरपस सोशल सर्विस सोसाइटी, सेंटर फॉर ट्राइबल और रूरल डेवलपमेंट ट्र्स्ट, मोहम्मद जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्ट, क्रिश्चियन लाइफ सेंटर मिनिस्टरीज, हार्वेस्ट इंडिया, नई रोशनी फाउडेशन समेत अन्य एनजीओ के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें