फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई : ट्रस्ट से करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में टीएमसी नेता प्रणब चटर्जी को किया गिरफ्तार

Sat, 11 Dec 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने चिटफंड योजना चलाने वाले ट्रस्ट से 3.74 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में चेयरमैन प्रणब चटर्जी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चटर्जी आरोपी नहीं था। कथित रूप से सन्मार्ग वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से चलाई जा रही चिटफंड योजना की तीन साल तक जांच के बाद सीबीआई को पता चला कि चटर्जी के सन्मार्ग के ट्रस्टियों से गहरे संबंध हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल में बर्धवान पालिका के चेयरमैन प्रणब चटर्जी को सीबीआई ने चिटफंड योजना चलाने वाले ट्रस्ट से 3.74 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में चटर्जी आरोपी नहीं था। कथित रूप से सन्मार्ग वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से चलाई जा रही चिटफंड योजना की तीन साल तक जांच के बाद सीबीआई को पता चला कि चटर्जी के सन्मार्ग के ट्रस्टियों से गहरे संबंध हैं।

विज्ञापन


उसने ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन और अपने कमर्शियल कांप्लेक्स में गैरकानूनी ढंग से कारोबार चलाने में मदद की। उसने और अन्य आरोपियों ने ट्रस्ट के 3.74 करोड़ रुपये अपने निजी इस्तेमाल में ले लिए। आसनसोल की अदालत ने चटर्जी को दो दिन रिमांड पर भेजा है। ट्रस्ट ने आम लोगों को झांसा देकर अपनी योजना में मोटी रकम जमा कराई। रिपोर्ट में सन्मार्ग के चेयरमैन सौम्यरूप भौमिक और अन्य को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें