फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI ने रिश्वत लेते दो अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा, कुल तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2018 05:58 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन

सीबीआई ने दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिनमें एक अधिकारी दिल्ली वित्त मंत्रालय के हैं तो दूसरे मुंबई के जीएसटी दफ्तर से हैं। गिरफ्तार किए गए दिल्ली के वित्त मंत्रालय में सीबीईसी कार्यालय के प्रशासनिक खंड में सहायक सेक्शन अधिकारी हैं जिनका नाम आशीष ठाकुर है तो दूसरे मुंबई कार्यालय में केंद्रीय उत्पाद और सीमाशुल्क अधीक्षक एसके स्वामीनाथन शामिल हैं। 

विज्ञापन


शक के दायरे में मुंबई के ही एक और शख्स रवींद्र कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की प्राथमिकी में कहा गया है कि स्वामीनाथन ने सहायक आयुक्त के पद पर अपनी प्रोन्नति से संबंधित फाइल पर अनुकूल तरीके से विचार करने के लिए ठाकुर से संपर्क किया था। उनके खिलाफ चल रही अनुशासन कार्यवाही के कारण पदोन्नति लंबित थी।

प्राथमिकी में कहा गया कि ठाकुर ने कथित तौर पर स्वामीनाथन को आश्वासन दिया कि वह रिश्वत के बदले उनकी फाइल पर अनुकूल कार्रवाई करेंगे। आरोप है कि उन्होंने कथित रिश्वत देने के लिए मंडल का फोन नंबर भी दिया था। स्वामीनाथन ने मंडल से संपर्क किया और फोन पर ठाकुर से बात की। स्वामीनाथन और मंडल को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, वहीं ठाकुर को दिल्ली के नार्थ ब्लाक से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें