फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त को किया गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 01:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीआई ने अनिवार्य सेवानिवृत्त किए गए आयकर आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव को भ्रष्टाचार के एक मामले में गैरकानूनी रूप से लाभ अर्जित करने के लिए पिछली तारीख के अपील आदेश जारी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एजेंसी ने श्रीवास्तव के ऊपर नोएडा में आयकर आयुक्त (अपील) रहते हुए जून 2014 में पिछली तारीख के 104 आदेश जारी करने के आरोप में जुलाई में आरोप तय किये थे। श्रीवास्तव को जुलाई में ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी।

सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी के अलावा भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने उनके घर और कार्यालय पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि श्रीवास्तव के घर पर की गई छापेमारी में 2.47 करोड़ मूल्य के आभूषण, 16.44 लाख रुपए नकद, दस लाख रुपए मूल्य की घड़ियां, बैंक में जमा 1.30 करोड़ रुपए के दस्तावेज, दो अचल संपत्तियों के दस्तावेज और एक बैंक लाकर के दस्तावेज बरामद किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें