फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: गवाहों को प्रभावित करने पर जीएसटी का पूर्व अधीक्षक गिरफ्तार

Thu, 22 Apr 2021 03:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • पूर्व अधिकारी बोलीनेनी श्रीनिवास गांधी के खिलाफ 3.74 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में गवाहों को कथित रूप से प्रभावित करने के आरोप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के पूर्व अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। पूर्व अधिकारी बोलीनेनी श्रीनिवास गांधी के खिलाफ 3.74 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। बाद में उन्हें विशेष अदालत में पेश कर 7 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने गांधी और उनकी पत्नी के खिलाफ अवैध संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था, लेकिन आरोपियों ने जांच में सहयोग नहीं किया और न ही मामले से जुड़े दस्तावेज और मांगी गई जानकारी ही दीं। गांधी पर आरोप है कि उन्होंने जांच से बचने के लिए कथित तौर पर फर्जी कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट पेश कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें