फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: रिश्वतखोर दो अफसरों समेत 4 को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, पेसो में कार्यरत हैं अधिकारी, 2.25 करोड़ बरामद

Fri, 05 Jan 2024 07:18 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर/मुंबई

सार

सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की, जिसमें बताया कि पेसो के अधिकारी विस्फोटक से जुड़े सेक्शन में कार्यरत हैं। पेसो एक सरकारी नोडल एजेंसी है, यह खतरनाक तत्वों जैसे विस्फोटकों, कंप्रेस्ड गैस व पेट्रोलियम के लिए सुरक्षा नियम बनाती है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वतखोरी में पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) के दो उप मुख्य नियंत्रकों विवेक कुमार और अशोक कुमार दलेला सहित चार लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.17 करोड़ नकद, सोने के बिस्कुट भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार होने वालों में नागपुर निवासी प्रियदर्शन दिनकर देशपांडे और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की कंपनी सुपर शिवशक्ति केमिकल का निदेशक देवी सिंह कछवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की, जिसमें बताया कि पेसो के अधिकारी विस्फोटक से जुड़े सेक्शन में कार्यरत हैं। पेसो एक सरकारी नोडल एजेंसी है, यह खतरनाक तत्वों जैसे विस्फोटकों, कंप्रेस्ड गैस व पेट्रोलियम के लिए सुरक्षा नियम बनाती है। देशपांडे एक माध्यम बनकर काम कर रहा था। उसने कछवाहा की फर्म को काम दिलवाने के लिए पेसो के अधिकारियों को रिश्वत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें