फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qatar: कतर जेल में बंद आठ पूर्व नौसेना कर्मियों को राहत, अपील के लिए मिला 60 दिन का समय

Fri, 05 Jan 2024 06:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों की रिहाई के लिए कानूनी टीम को अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा, हमारी कानूनी टीम इस मामले पर काम कर रही है। हम इस मुद्दे पर परिवार और कानूनी टीम के साथ लगातार बात कर रहे हैं।

मामले में हर संभव सहयोगात्मक प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि नौसेना के कर्मियों को 26 अक्तूबर को कतर के प्रथमदृष्टया न्यायालय ने मौत की सजा सुनाई थी। फैसले के खिलाफ भारतीय परिवार के सदस्यों ने अपील दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए पिछले महीने अदालत ने मौत की सजा पर रोक लगा दी थी और पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को अलग-अलग अवधि के लिए जेल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें