फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Arrest IRS Officer: 25 लाख की रिश्वत लेते आयकर का अतिरिक्त महानिदेशक गिरफ्तार, मोहाली में हुई कार्रवाई

Sun, 01 Jun 2025 11:23 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / मोहाली।

सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के मोहाली में एक आयकर विभाग के अधिकारी के सहयोगी हर्ष को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक अमित कुमार सिंघल को भी दिल्ली के वसंतकुंज से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ आयकर अधिकारी अमित कुमार सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली के वसंतकुंज से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने हर्ष कोटक नाम के एक व्यक्ति को मोहाली से गिरफ्तार किया। हर्ष को सीबीआई अधिकारियों ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया, जो सिंघल के घर पर उनकी ओर से रिश्वत ले रहा था।

विज्ञापन


रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये
सिंघल वर्तमान में दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के रूप में तैनात हैं। सीबीआई के अनुसार, 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी सिंघल ने 45 लाख रुपये घूस की मांग की थी। रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये शनिवार को मोहाली स्थित उनके घर पर पहुंचाए गए थे। सिंघल के वसंतकुंज व मोहाली स्थित घर से सीबीआई ने 3.5 किलो सोना, दो किलो चांदी, एक करोड़ नकद व कई संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। 

ये भी पढ़ें- Drone Attack: यूक्रेन ने रूस में घुसकर तबाह किए 40 से ज्यादा सैन्य विमान; डेढ़ साल से हो रही थी हमले की तैयारी
विज्ञापन


रियायत देने के एवज में 45 लाख रुपये मांगे थे
रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और हर्ष कोटक को सिंघल की ओर से घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सिंघल ने टैक्स से जुड़े मामलों में रियायत देने के एवज में 45 लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kumbh: नासिक में अगले वर्ष 31 अक्तूबर से शुरू होगा कुंभ मेला; अखाड़ों के साथ बैठक के बाद सीएम फडणवीस का एलान

दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी 
उन्होंने घूस न देने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना लगाने और उत्पीड़न की धमकी भी दी थी। मामले की जांच जारी है। सीबीआई की टीमें इस सिलसिले में दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी रही हैं।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें