फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 16 सालों से 194 देशों की पुलिस क्यों कर रही है 'झांसीरानी लक्ष्मीबाई' की तलाश!

Sat, 28 Nov 2020 06:30 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंटरपोल के येलो नोटिस की लिस्ट में पहला नाम मौसम बेगम का है। ये पश्चिम बंगाल से 2006 में लापता हुई थी। इनके बाद वंश चांद का नाम है। यह बच्ची 2014 में जब लापता हुई थी, तब इनकी आयु चार साल थी...
विज्ञापन
interpol - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरपोल, यानी इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस आर्गेनाइजेशन के अंतर्गत 194 देशों की पुलिस 'झांसीरानी लक्ष्मीबाई' को तलाश रही है। ये तलाश 2004 से जारी है, मगर अभी तक किसी देश को सफलता नहीं मिल सकी है। यह सूचना इन सभी देशों के पुलिस थानों में मौजूद है।

विज्ञापन


झांसीरानी लक्ष्मीबाई के अलावा 27 पंजाब निवासियों की तलाश भी इंटरपोल द्वारा की जा रही है। इंटरपोल ने ऐसे 47 लोगों की तलाश के लिए येलो नोटिस जारी किया है। सीबीआई के जरिए इन सभी लोगों की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में भी इनकी तलाश की जा रही है।


इंटरपोल के येलो नोटिस की लिस्ट में लापता, अपहृत व्यक्ति, नाबालिग और दिमागी रूप से कमजोर लोग शामिल होते हैं। जब स्थानीय पुलिस इनका पता लगाने में सफल नहीं हो पाती है तो यह जानकारी इंटरपोल के साझा की जाती है। चूंकि इंटरपोल की तरफ से इन लोगों की जानकारी 194 सदस्य राष्ट्रों को भेजी जाती है, इसलिए वहां की पुलिस अपने यहां पर इन लोगों को तलाशना शुरू करती है।
विज्ञापन


अगर उन्हें सफलता मिलती है तो वे सीबीआई, जो कि इंटरपोल के लिए एक नोडल एजेंसी के तौर पर काम करती है, को सूचित करते हैं। इंटरपोल के सदस्य राष्ट्रों के जांच कार्य में समन्वयन की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई है। येलो नोटिस की सहायता से लापता व्यक्तियों के मिलने की संभावना बढ़ जाती है। वजह, येलो नोटिस की प्रतियां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रशासन को मुहैया कराई जाती है। इनका रिकॉर्ड वहां के सीसीटीवी और सर्विलांस के दूसरे उपकरणों में भी रहता है।


इंटरपोल के येलो नोटिस की लिस्ट में पहला नाम मौसम बेगम का है, जो पश्चिम बंगाल से 2006 में लापता हुई थी। इनके बाद वंश चांद का नाम है। यह बच्ची 2014 में जब लापता हुई थी, तब इनकी आयु चार साल थी। गुलाब दास 2004 से लापता हैं, ये पंजाब के रहने वाले हैं। इनके अलावा हरियाणा, पानीपत से तेजस गाबा 2008 से गायब है। उस वक्त इनकी आयु मात्र आठ साल थी।
विज्ञापन


इसी सूची में वेल्लूपुरम से गायब हुई 'झांसीरानी लक्ष्मीबाई' का नाम भी शामिल है। वे 2004 में गायब हुई थीं। उस वक्त इनकी आयु 15 साल थी। अभी तक किसी भी देश की पुलिस झांसीरानी लक्ष्मीबाई का पता नहीं लगा सकी है। इनके साथ ही पंजाब के रहने वाले 27 लोग भी येलो सूची में शामिल हैं। हरमिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जोगा सिंह, लखविंदर सिंह और सुरेंद्र सिंह आदि का नाम भी लापता लोगों की सूची में लिखा गया है। इंटरपोल की सूची में कुल 47 लोग हैं, जिनकी तलाश की जानी है। इनमें से 27 पंजाब के हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें