फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: लेफ्टिनेंट कर्नल घूस लेते गिरफ्तार, पत्नी पर भी एफआईआर; घर से 2.23 करोड़ की नकदी जब्त

Sun, 21 Dec 2025 04:30 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

सीबीआई ने रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी में शर्मा के दिल्ली स्थित घर से 2.23 करोड़ रुपये नकद और काजल बाली के श्रीगंगानगर स्थित आवास से 10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने बरामद की 2.23 करोड़ की नकदी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के साथ उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कर्नल काजल बाली राजस्थान के श्रीगंगानगर में 16 इन्फैंट्री डिविजन ऑर्डनेंस यूनिट में कमांडिंग ऑफिसर पद पर तैनात हैं। सीबीआई ने शर्मा के दिल्ली स्थित आवास से 2.23 करोड़ रुपये नकदी जब्त की। दस लाख रुपये काजल के श्री गंगानगर स्थित आवास से भी जब्त किए गए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा पर रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी निजी कंपनियों के साथ भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।  

ये भी पढ़ें: बंगाल: भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती जिलों में बढ़ी चौकसी, कोलकाता पुलिस अलर्ट, त्रिपुरा CM बोले- पूरी तरह तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी को पता चला था कि बंगलूरू की कंपनी के प्रतिनिधि राजीव यादव व रंजीत सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल के संपर्क में थे। 18 दिसंबर को कंपनी की ओर से विनोद कुमार ने जब शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत दी, तभी सीबीआई ने उन्हें दबोच लिया। विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने दोनों को 23 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। एजेंसी इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और कंपनियों की तलाश कर रही है।  

सीबीआई का आरोप है कि शर्मा निजी कंपनियों के साथ भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल थे; मामले में रिश्वत देने वाले विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें