फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी जल बंटवारा मुद्दा: कर्नाटक सरकार के खिलाफ भाजपा के साथ आई जेडीएस, प्रदर्शन में शामिल हुए कुमारस्वामी

Wed, 27 Sep 2023 01:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

जेडीएस के भाजपा में शामिल होने पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि वे भाजपा-जेडीएस गठबंधन में किसी भी मुस्लिम नेता का अपमान नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
Cauvery Water dispute - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कावेरी जल बंटवारा मुद्दा पर सियासत गरमा गया है। इसी बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने जेडीएस के भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि  राज्य सरकार के खिलाफ जहां बेंगलूरू में गांधी प्रतिमा के पास पूर्व मुख्यमंत्री धरना दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एचडी कुमारस्वामी बंगलूरू में भाजपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने नहीं की मुलाकात: एचडी देवगौड़ा
पूर्व पीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अबतक पीएम मोदी और गृह मंत्री से मिले हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पिछले 10 सालों में पहली बार गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की। मैं अबतक पीएम मोदी से नहीं मिला हूं। मैंने कर्नाटक की मौजूदा स्थिति के बारे में गृह मंत्री को बताया। भाजपा में शामिल होने से पहले मैं अपने सभी 19 विधायकों और आठ एमएलसी की राय ली। उनका मानना है कि जेडीएस को भाजपा में शामिल होना चाहिए।' 

भाजपा के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए कुमारस्वामी
कर्नाटक सरकार के खिलाफ कावेरी जल बंटवारा मुद्दा को लेकर भाजपा बंगलूरू में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी भी शामिल हुए। उन्होंने इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा के साथ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कुमारस्वामी ने कहा, राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने में विफल रही। वह अब राज्य के किसानों के जीवन के साथ खेल रही है और इसी वजह से भाजपा और जेडीएस साथ में प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन


मुस्लिम नेताओं का नहीं करेंगे अपमान: कुमारस्वामी
जेडीएस के भाजपा में शामिल होने पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने निश्चित किया कि इस गठबंधन में किसी भी मुस्लिम नेता का अपमान नहीं होगा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम भाजपा-जेडीएस गठबंधन में किसी भी मुस्लिम नेता का अपमान नहीं करेंगे। हमने राज्य अध्यक्ष सीएम इब्राहिम से इस गठबंधन के सभी चीजों पर चर्चा की है।' जब उनसे मुस्लिम नेताओं के पार्टी छोड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, यहां नुकसान का कोई सवाल ही नहीं है। कोई भी इस्तीफा नहीं दे रहा है। कुछ कार्यकर्ता इस्तीफा दे सकते हैं। 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान सुना, जिसमें 3000 क्यूसेक कावेरी के जल को तमिलनाडु के लिए छोड़ने का निश्चित किया गया है। इस निर्णय के बाद उन्होंने कहा कि वह बहुत खुश हैं। लेकिन नदी में ही पानी की कमी है। जेडीएस नेता ने कहा कि भाजपा-जेडीएस गठबंधन पर दशहरा के बाद और भी बातचीत होगी, जिसमें शायद सीटों के बंटवारे के बारे में बात की जाए।' 

कावेरी जल बंटवारा मुद्दा पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए कावेरी का जल छोड़ना बंद करना होगा। कावेरी जल बंटवारा मुद्दा को लेकर भाजपा कर्नाटक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें