फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी विवाद: सीडब्ल्यूएमओ ने कर्नाटक से कहा- तमिलनाडु के लिए अगले 15 दिनों तक छोड़ें 5000 क्यूसेक पानी

Mon, 18 Sep 2023 06:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमओ) ने कर्नाटक से तमिलनाडु के लिए अगले 15 दिनों तक 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ना जारी रखने को कहा है। जल शक्ति मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
Cauvery dispute - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमओ) ने कर्नाटक से तमिलनाडु के लिए अगले 15 दिनों तक 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ना जारी रखने को कहा है। जल शक्ति मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह निर्देश सोमवार को एक आपातकालीन बैठक के बाद आया जिसमें कर्नाटक और तमिलनाडु दोनों ने अपने प्रतिनिधि भेजे। अधिकारी ने बताया कि बैठक में कर्नाटक ने कहा कि वह 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ सकता है जबकि तमिलनाडु ने 12,500 क्यूसेक पानी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों के लिए 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ने पर सहमति बनी है, जिसके बाद मामले की फिर से समीक्षा की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक में कावेरी बेसिन में सूखे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए राज्य ने कहा कि वह तब तक पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, जब तक कि जलाशयों के प्रवाह में सुधार नहीं होता है। कावेरी बेसिन में सूखा बढ़ रहा है, जो पीने के पानी की जरूरतों और सिंचाई की न्यूनतम जरूरतों को भी जोखिम में डाल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें