फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कोरोना गाइडलाइंस: 'जोखिम वाले' देशों की श्रेणी खत्म, विदेश से आने वालों को होम क्वारंटाइन से छूट

Thu, 10 Feb 2022 01:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Guidelines for International Arrivals: कोरोना की स्थिति में सुधार के चलते मंत्रालय ने विदेश से आने वालों को यह राहत दी है। नई गाइडलाइंस 14 फरवरी से लागू होगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों या विदेश से आने वालों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन में बड़ी राहत दे दी। मंत्रालय ने अब 'जोखिम वाले देश' की श्रेणी खत्म कर दी है। इसके अलावा सात दिन के अनिवार्य होम क्वारंटाइन से भी छूट दे दी गई है। 

विज्ञापन

कोरोना की स्थिति में सुधार के चलते मंत्रालय ने विदेश से आने वालों को यह राहत दी है। नई गाइडलाइंस 14 फरवरी से लागू होगी। नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब जोखिम वाले देशों व अन्य देशों के बीच कोई फर्क नहीं रहेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वालों को सात दिन के होम क्वारंटाइन से राहत दी है, लेकिन इसके बजाए उन्हें 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य पर खुद नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। 

भारत यात्रा से पहले पोर्टल पर देगा होगी जानकारी
संशोधित गाइडलाइंस के अनुसार जो यात्री भारत आएंगे उन्हें निर्धारित यात्रा से पहले हवाई सुविधा पोर्टल (https://www.newdelhiairport.in/airsuvidha/apho-registration) पर स्व-घोषणा पत्र में पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी देना होगी। इसमें उन्हें बीते 14 दिन की यात्रा का ब्योरा देना पड़ेगा। 
विज्ञापन


नई गाइडलाइंस के प्रमुख प्रावधान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें