फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caste Census: धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप, कहा- पीएम से माफी मांगें

Thu, 15 May 2025 11:42 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने यह दावा करके कि पीएम नरेंद्र मोदी ने डर के कारण जाति जनगणना के लिए सहमति व्यक्त की, प्रधानमंत्री पद की गरिमा को धूमिल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस नेता को पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विपक्ष के नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जाति जनगणना के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने डर के कारण जाति जनगणना के लिए सहमति व्यक्त की है, यह कहकर उन्होंने प्रधानमंत्री पद को कलंकित करने का काम किया है। प्रधान ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पीएम मोदी से माफी मांगें। 

विज्ञापन


सरकार ने पिछले महीने जाति जनगणना कराए जाने पर सहमति व्यक्त की। कई लोगों ने सरकार के इस निर्णय को राजनीतिक चाल के रूप में देखा। वहीं, कई दलों यह कहकर श्रेय लेने की कोशिश की कि सरकार ने जाति जनगणना पर उनके संघर्ष के बाद सहमति जताई है। 

पीएम मोदी ने वंचित आबादी के डर से जाति जनगणना कराने पर सहमति दी: राहुल
बृहस्पतिवार को राहुल गांधी ने पटना में दावा किया कि पीएम मोदी देश की वंचित आबादी के डर के कारण जाति जनगणना कराने के लिए सहमत हुए। विपक्ष इसके लिए अपनी आवाज उठा रहा था। इस पर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की पीएम मोदी 140 करोड़ लोगों के भरोसे पर देश की सेवा कर रहे हैं। प्रधान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है और सांविधानिक पद की गरिमा को धूमिल किया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: बेरोजगार शिक्षकों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; दो महिलाएं जख्मी

पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस की शैली: प्रधान
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस के लिए सिर्फ राजपरिवार की मर्यादा मायने रखती है। इसके अलावा किसी अन्य पद के लिए उसका कोई सम्मान नहीं है। विदेश जाकर देश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना और जब चुनाव नजदीक आते हैं तो जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस की शैली बन गई है। प्रधान ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस भाषा के लिए देश की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। जाति जनगणना को लेकर भी जनता को गुमराह किया गया।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: अभी मुर्शिदाबाद में तैनात ही रहेगा केंद्रीय बल, कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता सरकार को आदेश

राहुल का बयान झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं: प्रधान
केंद्रीय मंत्री प्रधान ने दावा किया कि कांग्रेस का कभी भी जाति जनगणना कराने का कोई इरादा नहीं था। सत्ता में रहते हुए इन लोगों ने गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों को हड़प लिया। आज जब पीएम मोदी की सरकार वंचितों को उनका सम्मान वापस दे रही है, तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं है। बिहार की जनता ने आगामी चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें