फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: हावड़ा में कार से 2.20 करोड़ रुपये की नकदी जब्त, हीरे और सोने के गहने भी बरामद

Sun, 16 Oct 2022 02:10 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने शिवपुर थाने के साथ मिलकर एक खुफिया सूचना के आधार पर रविवार सुबह छापेमारी की थी।
विज्ञापन
बंगाल के हावड़ा में कैश बरामद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में अवैध नोटों की बरामदगी का सिलसिला जारी है।  अब पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान कोलकाता से सटे हावड़ा के शिवपुर इलाके में एक कार से नकद करीब 2.20 करोड़ रुपये की बरामदगी की है। नोटों के बंडलों को गाड़ी में छिपा कर रखा गया था। इसके साथ ही कार से सोने, चांदी और हीरे के भारी मात्रा में गहने भी बरामद किए गए हैं।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने शिवपुर थाने के साथ मिलकर एक खुफिया सूचना के आधार पर रविवार सुबह छापेमारी की।  बताया गया कि शिवपुर में एक आवास के सामने खड़ी  कार से यह नकदी और जेवरात बरामद हुई। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। वहीं, इतनी बड़ी मात्रा में नकदी व जेवरात की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें