फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cash for query row: TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा की आचार समिति ने 31 अक्तूबर को बुलाया

Thu, 26 Oct 2023 03:50 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा की आचार समिति ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सामने पेश होने को कहा है।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आरोपों के सिलसिले में लोकसभा की आचार समिति ने टीएमसी सांसद महुआ को सामने पेश होने को कहा है। समिति के सामने उन्हें 31 अक्तूबर को पेश होना होगा। 
विज्ञापन


आरोपों पर गुरुवार को आचार समिति की बैठक हुई। जिसके प्रमुख भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर ने कहा, टीएमसी सांसद के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गृह और आईटी मंत्रालय से मदद लेंगे। बैठक के बाद जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को  31 अक्तूबर को पैनल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।  वहीं गुरुवार को पैनल में मामले के संबंध में वकीस जय अनंत देहाद्राई और भाजपा नेता निशिकांत दुबे के बयान दर्ज किए गए। 

बता दें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला क शिकायत दर्ज करता हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों के समर्थन में देहाद्राई द्वारा साझा किए गए दस्तावेजों का हवाला दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आरोपों की जांच के लिए लोकसभा की आचार समिति के पास भेज दिया था।
विज्ञापन


क्या है मामला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है। निशिकांत का दावा है कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की जानकारी उन्हें सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहादराई ने दी थी। हालांकि, महुआ मोइत्रा ने इन आरोपों को आधारहीन और मानहानिकारक बताया और भाजपा सांसद और देहादराई के खिलाफ मानहानि का मामला दायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें