फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज नहीं होगा केस, मुंबई की अदालत ने खारिज की याचिका

Thu, 17 Jul 2025 09:29 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के एक वकील ने पिछले साल अदालत में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। इसमें आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई हिंसा के बाद घृणास्पद बयान दिया था। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज नहीं किया जाएगा। मुंबई की एक अदालत ने एक वकील की ओर दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मुकदमे के लिए सरकारी प्राधिकारी से मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए ऐसा नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


मुंबई के एक वकील ने पिछले साल अदालत में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि उन्होंने बार-बार ऐसे बयान दिए हैं। इससे एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ। इन बयानों का इरादा अराजकता और सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करना था।

ये भी पढ़ें:  'उनके बयान झूठे, आधारहीन और दुर्भावना से भरे'; कोर्ट से नारायण राणे को झटका, समन बरकरार
विज्ञापन


याचिका में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने पिछले साल नौ अगस्त को पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई हिंसा के बाद घृणास्पद बयान दिया था। 

इस पर अदालत ने माना कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 302 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द कहना) और अन्य के तहत अपराधों का संज्ञान केंद्र या राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी के बिना नहीं लिया जा सकता। इसका भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में जिक्र है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  कांग्रेस विधायक पर भर्ती घोटाले में ईडी की कार्रवाई, साक्षात्कार और परीक्षा में पैसों के बदले चयन का आरोप

न्यायिक मजिस्ट्रेट (गिरगांव अदालत) एसआर निमसे ने पिछले महीने पारित आदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ वर्तमान शिकायत में ऐसी कोई मंजूरी रिकॉर्ड में नहीं है। अदालत ने कहा कि इसलिए वह अपराध दर्ज करने का आदेश नहीं दे सकती और शिकायत खारिज कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें