हैदराबाद के एक स्कूल में 11 साल की एक छात्रा के यूनिफॉर्म ना पहनकर आने पर उसे लड़कों के टॉयलेट में खड़ा करने की सजा देने पर स्कूल के पीटी टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके लिए पुलिस की ओर से स्कूल प्रबंधन को एक नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
पढे़: हैदराबाद: स्कूल टीचर ने 11 साल की लड़की को ब्वॉयज टॉयलेट में खड़े होने की दी सजा
बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम में रेयान पब्लिक स्कूल में 7 साल के छात्र पद्युम्न की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि हैदराबाद के स्कूल में फिर से एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली।
गौरतलब है कि 11 साल की लड़की को स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर नहीं आने पर टीचर ने उसे व्बॉयज टॉयलेट में जाकर खड़े होने के लिए कहा। मामला स्कूल से बाहर आया तो इस पर बवाल मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक बाल अधिकार कार्यकर्ता ने मामले में केस दर्ज कर जांच की मांग की थी।
पढ़ें: रयान मर्डर केस में स्कूल के दो अधिकारी गिरफ्तार समेत अभी तक की 10 बड़ी खबरें
वहीं पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने टीचर को बताया था कि, 'मेरी मां ने स्कूल यूनिफॉर्म धो दी है और इस बात का जिक्र स्कूल डायरी में भी है। इसके बावजूद उन्होंने मुझे लड़कों के टॉयलेट में ले जाकर खड़ा कर दिया। डरी सहमी लड़की ने कहा- मैं अब स्कूल जाना नहीं चाहती हूं।'