केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक में 221.72 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी के लिए हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उसके बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पांच अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की। सीबीआई ने बताया कि कंपनी मीट उत्पाद निर्यात कारोबार से जुड़ी हुई है।
कंपनी को 2011 में 200 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया गया था जिसे जिसे मार्च-सितंबर, 2015 के दौरान बढ़ाकर 357.61 करोड़ रुपये कर दिया गया था। इसके साथ ही कंपनी पर आरोप है कि 100 प्रतिशत निर्यात करने के लिए क्रेडिट सुविधाओं का उपयोग किया जाना आवश्यक था, लेकिन कंपनी ने घरेलू बिक्री को निधि देने के लिए निर्यात क्रेडिट सुविधा का उपयोग किया। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी संबंधित कंपनियों में धन का ट्रांसफर किया।