फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज, नफरती भाषण देने का लगा आरोप

Wed, 04 Sep 2024 02:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक अधिकारी ने कहा कि इससे पहले नितेश राणे के खिलाफ श्रीरामपुर और तोपखाने में दो एफआईआर दर्ज किए गए थे। उन पर आपराधिक धमकी, शांति भंग करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
नितेश राणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनपर नफरती भाषण देने का आरोप लगा है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अपने भाषण में नितेश राणे ने मुस्लिमों को मस्जिद में घुसकर मारने की धमकी दी। भिवंडी में भोईवाड़ा पुलिस ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 और 351 के तहत मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


एक सितंबर को नितेश राणे ने अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना इलाके में दो सभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों को चेतावनी दी। उन्होंने हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज के समर्थन में भाषण दिया। भाजपा विधायक ने चेतावनी दी कि अगर महाराज को नुकसान पहुंचाया गया तो इसका परिणाम भुगतना होगा। 

वायरल हुए वीडियो में भाजपा विधायक को यह कहते हुए सुना गया, "अगर किसी ने भी रामगिरि महाराज के खिलाफ कुछ भी कहा तो, हम आपके मस्जिद में घुसकर एक-एक को मारेंगे। इसे याद रखिएगा।" बता दें कि इस मामले को भिवंडी से अहमदनगर पुलिस जिले में ट्रांसफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि इससे पहले नितेश राणे के खिलाफ श्रीरामपुर और तोपखाने में दो एफआईआर दर्ज किए गए थे। उन पर आपराधिक धमकी, शांति भंग करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें