फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गडकरी की कार बता लिया फर्जी टैग, प्रदूषण जांच केंद्र के खिलाफ मुकदमा

Thu, 19 Sep 2019 10:13 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पुणे पुलिस ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की कार बताकर फर्जी प्रदूषण जांच टैग जारी करवाने के मामले में यहां के एक प्रदूषण जांच केंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि जिस कार का प्रदूषण जांच टैग जारी किया गया है वह वरिष्ठ भाजपा नेता की नहीं है लेकिन उनके नाम पर यह प्रमाण पत्र हासिल किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टैग एक मीडिया समूह ने स्टिंग ऑपरेशन के तहत हासिल किया ताकि दिखाया जा सके कि प्रदूषण जांच टैग हासिल करना कितना आसान है।

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह का मामला पुणे के भोसरी स्थित प्रदूषण जांच केंद्र के खिलाफ भी दर्ज किया गया है। ऐसी रिपोर्ट है कि नागपुर और चंद्रपुर में भी फर्जी प्रदूषण जांच टैग जारी किए गए जिसमें वाहनों का मालिक गडकरी को बताया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इन वाहनों को नियमों के मुताबिक प्रदूषण जांच केंद्र पर नहीं ले जाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें