फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: पत्नी ने खर्चे के लिए पति से मांगे पैसे, तो गुस्साए पति ने वाट्सएप्प पर दिया तीन तलाक

Thu, 19 Sep 2019 10:08 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोग्गा
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक व्यक्ति के ऊपर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पति दुबई में रहता है और उसने वहां से पत्नी को वाट्सएप्प पर तीन तलाक दे दिया। 

विज्ञापन



पीड़िता आयशा और मुस्तफा की शादी 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद काम की तलाश में मुस्तफा दुबई चला गया और आयशा भारत में ही रही। बताया गया है कि जब आयशा गर्भवती हुई तो मुस्तफा ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया, लेकिन जब वह गर्भ धारण नहीं कर सकी, तो उसने एक लड़की को गोद ले लिया। आयशा का कहना है कि मुस्तफा ने जनवरी 2019 में उनसे मुलाकात की थी और वह उन दोनों के साथ मिलकर खुश था।

हाल ही में, जब आयशा ने उससे कुछ पैसे मांगे, तो गुस्से में मुस्तफा ने आयशा से कहा कि वह गोद ली हुई बेटी को छोड़ दे। इसके बाद मुस्तफा ने 28 अगस्त को व्हाट्सएप्प पर एक तीन तलाक का संदेश भेजा। मुस्तफा के इस कदम के बाद आयशा ने अब कानूनी सहारा लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


आयशा ने कहा कि मैं इस तलाक को स्वीकार नहीं करती हूं। मैंने एक मामला दर्ज किया है। मैंने न्याय की मांग की है। पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते क्योंकि मेरे पति दुबई में रहते हैं। पर मैं चाहती हूं कि मुझे न्याय मिले।

उसने थाने में मुस्तफा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तीन तलाक का नया कानून बनने के बाद से यह कर्नाटक में तीसरा ऐसा मामला है, जिसमें पति ने पत्नी को तीन तलाक दिया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें