फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु के पूर्व सीएम पर दर्ज हुई FIR, एयरपोर्ट पर प्रदर्शनकारी यात्री पर हमला करने का आरोप

Sun, 12 Mar 2023 12:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने मदुरै हवाई अड्डे पर एडप्पादी पलानीस्वामी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के 75वें जन्मदिन समारोह की सभा शिवगंगई में हुई। इस कार्यक्रम में भी पलानीस्वामी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
एडप्पादी के पलानीस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी मुश्किलों में फंस गए हैं। उनपर एयरपोर्ट पर एक यात्री पर हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। पलानीस्वामी के साथ AIADMK विधायक पीआर सेंथिलनाथन के खिलाफ भी मदुरै हवाईअड्डे पर एक प्रदर्शनकारी यात्री पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। वहीं, अधिकारियों ने मदुरै हवाई अड्डे पर एडप्पादी पलानीस्वामी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के 75वें जन्मदिन समारोह की सभा शिवगंगई में हुई। इस कार्यक्रम में भी पलानीस्वामी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवगंगई में AIADMK की आम बैठक में भाग लेने के लिए एडप्पादी पलानीस्वामी चेन्नई हवाई अड्डे से मदुरै के लिए रवाना हुए थे। एक शख्स ने फेसबुक पर इसे लाइव किया कि पलानीस्वामी उनके साथ यात्रा कर रहे हैं। इसी दौरान शख्स ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। शख्स ने पलानीस्वामी पर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी विश्वासपात्र वीके शशिकला के साथ ‘विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया। इससे पलानीस्वामी भड़क गए। उनके साथ चल रहे सिक्योरिटी गार्डों ने प्रदर्शनकारी शख्स का मोबाइल ले लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया युवक सिंगापुर में कंस्ट्रक्शन वर्कर के तौर पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें