फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Carona Vaccine: एक दिन में 13 लाख लोगों ने ली एहतियाती खुराक, कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी

Sat, 16 Jul 2022 05:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यालय में भी टीकाकरण हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, कोरोना से बचने के लिए सभी लोगों के लिए टीकाकरण जरूरी है। 
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आगामी 75 दिन के लिए कोरोना रोधी टीकाकरण का अमृत महोत्सव शुरू हुआ। एहतियाती खुराक लेने वाले 13 लाख से अधिक लोगों में करीब चार लाख बुजुर्ग हैं, जिन्हें पहले से यह खुराक निशुल्क मिल रही थी। यानी करीब नौ लाख लोगों ने (18 से 59 साल की आयु वालों) ने मुफ्त तीसरी खुराक ली।

विज्ञापन


इनमें से केवल 12 हजार लोगों ने प्राइवेट केंद्र पर खुराक ली है, जबकि बाकी लोगों ने सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर निशुल्क खुराक हासिल की। बहरहाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अलग-अलग राज्यों में 48739 स्थानों पर टीकाकरण किया गया।  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यालय में भी टीकाकरण हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, कोरोना से बचने के लिए सभी लोगों के लिए टीकाकरण जरूरी है। 
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन नए मरीज 20 हजार पार, 47 की मौत
देश में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, शुक्रवार को 20038 नए केस मिले जो बृहस्पतिवार की तुलना में कुछ कम हैं। इस दौरान 47 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। 

भारत ने अब तक 98 देशों को भेजीं 23.50 करोड़ से ज्यादा खुराक
कोरोना महामारी के बीच एक-दूसरे की सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वैक्सीन मैत्री पहल शुरू की थी। इसके तहत भारत ने अब तक 98 देशों की सहायता की है। इन देशों को 23.50 करोड़ से भी ज्यादा कोरोना टीका की खुराक आपूर्ति की गई।

यह जानकारी देते हुए न्यूयार्क में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन के बेरी ने कहा, भारत ने कोरोना महामारी का असर कम करने और लोगों की जान बचाने के लिए कई पहल की हैं। दुनिया को टीका उपलब्ध कराने के लिए भारतीय कंपनियों की टीका उत्पादन बढ़ाने में मदद की बल्कि आपूर्ति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें