फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस को 'कार्यवाहक' मुख्यमंत्री बताकर शिवसेना ने फिर कसा तंज

Wed, 06 Nov 2019 05:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर माथापच्ची के बीच शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बताकर तंज कसा। फडणवीस के साथ बैठक के बाद शिवसेना ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने हमारी मांग मान ली है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के एवज में किसानों को 25 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा मिलेगा।  

विज्ञापन


महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर आपस में टकराव के बीच देवेंद्र फडणवीस के साथ शिव सेना के छह मंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लिया। राज्य में कृषि संकट के संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बैठक बुलाई थी।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने कहा, 'हम लोगों ने शिवसेना के मुखिया उद्धव जी के निर्देश पर इस बैठक में हिस्सा लिया। हमने किसानों को 25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से तत्काल वित्तीय सहायता की मांग की जिसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने माना लिया।'
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि राज्य में बेमौसम बारिश की वजह से कुल 70 लाख हेक्टेयर की फसलें बर्बाद हुई हैं। इसमें 19 लाख हेक्टेयर की कपास और 18 लाख हेक्टेयर की सोयाबीन की फसल बर्बाद हुई है।

मंत्री ने यह भी बताया कि मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मरम्मत और कोंकण क्षेत्र में किसानों को धान की फसल के नुकसान के लिए भी मुआवजा दिया जाएगा।   
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें