कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई और खाई में जाकर गिरी। तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चार कॉलेज छात्रों को बंगलूरू से चिकबल्लापुर ले जा रहा वाहन हाइवे के पास दुर्घटनागस्त हो गया और चिकबल्लापुर के बाहरी इलाके में एक खाई में जा गिरा। यह घटना शनिवार की है जब ये सभी छात्र अपने दो साथियों को बंगलूरू से चिकबल्लापुर छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उनमें से एक छात्र वाहन चला रहा था। यह घटना तब घटी, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई और खाई में जाकर गिरी। तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अस्पताल में छात्र का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।