फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: महाराष्ट्र-तमिलनाडु समेत तीन राज्यों में हुए अलग-अलग सड़क हादसे, 15 लोगों की मौत; यहां पढ़ें

Wed, 10 Apr 2024 05:26 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट/मदुरै/लातूर

सार

तीन राज्यों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में अपनी शादी के कार्ड बांटने गए युवक की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं गुजरात में  टायर फटने से बेकाबू कार नदी में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात,तमिलनाडु, और महाराष्ट्र में बुधवार को चार दर्दनाक हादसे हुए। इन घटनाओं में तकरीबन 15 लोगों की मौत हो गई। गुजरात के राजकोट जिले में सुबह एक कार का टायर फट गया, जिसके बाद वाहन बेकाबू होकर भादर नदी में जा गिरा। कार में बैठे एक ही परिवार के चार सदस्य डूब गए। पुलिस ने मामले की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक आरए डोडिया ने कहा कि यह घटना धोराजी शहर के पास एक पुल पर हुई। धोराजी-जामनगर रोड पर कार ने अपना काबू खो दिया। जिसके बाद यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


टायर फटा और गाड़ी सीधा नदी में जा गिरी; चार की मौत
मृतकों की पहचान गाड़ी चला रहे दिनेश थुम्मर (55), उनकी पत्नी लीलावंती थुम्मर (52), उनकी बेटी हार्दिका (20) और लीलावती की बड़ी बहन संगीता कोयानी (55) के रूप में की गई। अधिकारी ने कहा, वे धोराजी शहर के निवासी थे और एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद पास के गांव से लौट रहे थे। डोडिया ने कहा कि कार पुल की कंक्रीट रेलिंग को तोड़ते हुए पानी में गिर गई। चारों डूब गए क्योंकि उनमें से कोई भी समय पर कार से बाहर नहीं आ सका।

सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई एसयूवी, पांच की मौत 
वहीं तमिलनाडु के विरुधुनगर-मदुरै राजमार्ग पर तिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे लगे कांक्रीट के रेलिंस से जा टकराई, जिसके बाद गाड़ी पलटी खाकर हाईवे के दूसरे ओर जा पहुंची। हादसे में मदुरै के विलापुरम के एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मदुरै जिले के एसपी अरविंद ने दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

  भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के चार कपड़ा व्यापारियों की बुधवार को महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो जाने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे निलंगा-उदगीर रोड पर हुई जब ट्रक निलंगा से देवनी की ओर जा रहा था और एसयूवी दूसरी दिशा से आ रही थी। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजय जैन, राजीव जैन, सचिन उर्फ दीपक कुमार जैन और संतोष जैन के रूप में की गई, ये सभी 40 वर्ष के थे और इंदौर के निवासी थे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया और उसकी तलाश जारी है, जबकि देवनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अपनी शादी के कार्ड बांटने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई, जो अगले सप्ताह होने वाली अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए मोटरसाइकिल पर निकले थे। पुलिस के मुताबिक, विशाल निलेवाड की एक युवती से सगाई हो चुकी थी और उनकी शादी 18 अप्रैल को होने वाली थी। उन्होंने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई मोटरसाइकिल पर अपने रिश्तेदारों को शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले थे, तभी दोपहर करीब 12:20 बजे लोहारा गांव के पास उनके वाहन को विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें