दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी कार में पांच लोग सिक्किम के संगदोरजी गांव जा रहे थे। उनकी कार कलुक-रेशी रोड पर सोमवार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के लोकेश थापा और संगदोरजी के धीरेन गुरुंग के रूप में हुई।
पश्चिमी सिक्किम में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। मृतकों में एक दार्जिलिंग का और दूसरा सिक्किम का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी कार में पांच लोग सिक्किम के संगदोरजी गांव जा रहे थे। उनकी कार कलुक-रेशी रोड पर सोमवार रात करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पटलेबास निवासी लोकेश थापा और संगदोरजी के धीरेन गुरुंग के रूप में हुई।
हादसे में घायल लोगों को निकालने में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद की। उनकी पहचान गजेन गुरुंग, कमल गुरुंग और राजेन गुरुंग के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि गेजिंग जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि हादसे में घायल लोग बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।