फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: नहर में मिला कर्नाटक के विधायक के भतीजे का शव, पांच दिन से था लापता,

Thu, 03 Nov 2022 08:53 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दावणगेरे

सार

पुलिस ने कहा कि क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया और उसके अंदर शव मिला। कार के एयरबैग खुले मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार में मिला कर्नाटक के विधायक के भतीजे का शव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में गुरुवार को तुंगा नहर में पड़ी एक कार से शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि शव होनाली विधानसभा से विधायक एम पी रेणुकाचार्य के भतीजे का है। चंद्रशेखर के पिता एमपी रमेश ने मंगलवार को लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


कार से जो शव बरामद हुआ है वह पूरी तरह से सड़ चुका है। पुलिस ने बताया कि शव चंद्रशेखर का हो सकता है जो शिवमोग्गा से होनाली लौट रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। वहीं पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। साथ ही आखिरी बार मृतक कहां दिखा इसका भी पता लगाया।

गहन तलाशी के बाद, जिला पुलिस ने गुरुवार को दावणगेरे जिले के कददगट्टे में तुंगा नहर के अंदर सफेद रंग के स्पोर्ट्स कार (एसयूवी) का पता लगाया। पुलिस ने कहा कि क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया और उसके अंदर शव मिला। कार के एयरबैग खुले मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि उन्हें दावणगेरे पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है। मंत्री ने कहा कि विभाग को कोई संदेह नहीं है लेकिन जांच के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इसे एक विशेष मामला मानेंगे और गहनता से जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें