फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी: परीक्षा केंद्र में मोबाइल, गैजेट ले गए तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम

Sun, 11 Jun 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपीएससी: परीक्षा केंद्र में मोबाइल, गैजेट ले गए तो भविष्य में नहीं दे पाएंगे एग्जाम - फोटो : PTI
विज्ञापन
अगर आप अगले रविवार को होने वाली सिविल सेवा परीक्षा में बैठने वाले हैं तो परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन अथवा किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जाएं।
विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन या ब्लूटूथ डिवाइस जैसे गैजेट्स लाने वाले उम्मीदवारों को भविष्य की परीक्षाओं की वंचित कर दिया जाएगा। सिविल सेवा परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों में उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे परीक्षा कक्ष के भीतर कोई कीमती सामान नहीं लाएं।

यूपीएससी ने कहा, ‘मोबाइल फोन जैसा कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट, संचार के दूसरे डिवाइस, लैपटॉप, ब्लूटूथ डिवाइस और कैलकुलेटर को परीक्षा कक्ष के भीतर ले जाने पर रोक होगी। इन दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर उम्मीदवारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसमें भविष्य की परीक्षाओं-चयन से वंचित किया जाएगा।’ सिविल सेवा की प्राथमिक परीक्षा आगामी 18 जून को होगी। गत वर्ष करीब 4.59 लाख लोग इस परीक्षा में बैठे थे। 31 मई को घोषित परिणाम में इनमें से 1099 उम्मीदवार सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें