फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: 'गहरी सांस लें और जो कर रहे हैं उस पर पुनर्विचार करें', शशि थरूर की कनाडाई लोगों से अपील

Thu, 21 Sep 2023 05:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि एक बार कनाडा ने इसे शुरू कर दिया है, तो उन्हें उन खतरों के बारे में बहुत सचेत रहना चाहिए जो वे भड़का रहे हैं, जिसमें एक प्रकार का उग्रवाद शामिल है।
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत और कनाडा के रिश्तों में जारी तनाव पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक घटनाक्रम है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि कनाडा की ओर से उस देश में एक विशेष राजनीतिक लॉबी की जरूरतों को पूरा करने की स्पष्ट आवश्यकता के कारण उन्हें सार्वजनिक रूप से भारत के साथ अपने पूरे रिश्ते को खतरे में क्यों डालना पड़ा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे कि यह और खराब न हो। वे एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार हैं। अब भारतीय-हिंदू की सुरक्षा के खिलाफ खतरे बढ़ रहे हैं। 

थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि एक बार कनाडा ने इसे शुरू कर दिया है, तो उन्हें उन खतरों के बारे में बहुत सचेत रहना चाहिए जो वे भड़का रहे हैं, जिसमें एक प्रकार का उग्रवाद शामिल है जो अब भारत में पंजाब में मौजूद नहीं है। इसलिए मैं कनाडाई लोगों से आग्रह करूंगा कि वे भी गहरी सांस लें और जो वे कर रहे हैं उस पर पुनर्विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें