फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: क्या कोविड-19 और ब्लैक फंगस एक साथ हो सकते हैं, यहां जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Wed, 19 May 2021 09:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के साथ-साथ अब ब्लैक फंगस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट की माने तो कोविड 19 से संक्रमित मरीजों में एक साथ ब्लैक फंगस के लक्षण भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
corona virus in India - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम बरकरार है। साल 2019 से शुरू हुई ये महामारी अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में फैली हुई है और अपना कहर बरपा रही है। वहीं भारत भी कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों के आधार पर दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है और इस दौरान लाखों की संख्या में मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


कई जानकारों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर अपनी पीके से गुजर चुकी है लेकिन कोविड 19 के दैनिक मामले अभी भी लाखों की संख्या में आ रहे हैं। हालांकि पिछले 12 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है। देश में कोरोना वायरस सिर्फ लाखों जिंदगियां ही नहीं तबाह की हैं लेकिन स्वास्थ्य सिस्टम को हिला कर रख दिया है।

कोरोना के इस संकट काल में देश में नई-नई चुनौतियां सामने आ रही है। कोरोना वायरस के साथ-साथ अब देेश में एक और नई बीमारी फैल रही है, जो खतरनाक है और मरीज की जान तक ले सकती है। इस बीमारी का नाम है म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस। 
विज्ञापन


ब्लैक फंगस के मामले कोविड मरीजों में सबसे ज्यादा है। पहले से मौजूद रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों में ब्लैक फंगस का संक्रमण भी देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक की रिपोर्ट में यह देखा गया है कि कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद मरीजों मेंं ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। 

क्या कोविड और ब्लैक फंगस एक साथ हो सकता है?
मेडिसिननेट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 के साथ फंगल इंफेक्शन हो सकता है। वो मरीज खासकर इसकी चपेट में आ सकते हैं, जो गंभीर संक्रमण से प्रभावित हैं या फिर जिन्हें पहले से कमोरबिडीटीज हैं। कोविड-19 के साथ फंगल इंफेक्शन होने से कई बार ये घातक भी साबित हो जाता है। 
विज्ञापन




कोविड-19 के साथ ब्लैक फंगस होने के लक्षण
बुखार, ठंड लगना, नाक बहना, सरदर्द, सांस लेने में दिक्कत होना।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें