फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर : सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले दो पत्रकार पर रासुका, वकील बोले- हाईकोर्ट जाने की कर रहा तैयारी

Wed, 19 May 2021 09:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और सामाजिक कार्यकर्ता एर्नड्रो एरेंड्रो लिचोम्बम पर आरोप है कि भाजपा अध्यक्ष के कोरोना से निधन के बाद उनपर व्यांगात्मक टिपप्पणी की। दोनों ने फेसबुक पर लिखा कि गाय के गोमूत्र और गोबर से कोरोना का इलाज नहीं होता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर पुलिस ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने के खिलाफ दो पत्रकार को रासुका के तहत गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों पत्रकारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एस तिकेंद्र सिंह के कोरोना से निधन के बाद कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था कि कोरोना का इलाज गाय के गोबर और गोमूत्र से नहीं हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और कार्यकर्ता इरेंद्रो लिचोमबाम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया।  अब 6 महीने तक दोनों को जेल में रहना होगा। वहीं पत्रकारों के वकील का कहना है कि वह उच्च अदालत में मुकदमे के खिलाफ याचिका दायर करेंगे। 

विज्ञापन


पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और सामाजिक कार्यकर्ता एर्नड्रो एरेंड्रो लिचोम्बम  के वकील विक्टर चोंगथम ने बताया कि विवादित पोस्ट करने के लिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया, दोनों को जमानत भी मिल गई, लेकिन इससे पहले ही हमारे मुवक्किल पर पुलिस ने रासुका के तहत मामला दर्ज कर दिया।  वकील विक्टर चोंगथम ने मामले को लेकर मणिपुर हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है। वकील का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके क्लाइंट पत्रकार किशोरचंद्र पर पुलिस ने हमला भी किया और पत्नी के साथ मारपीट की गई। वहीं लिचोम्बम की मां के साथ बदसलूकी की गई। 



पत्रकार वांगखेम पर पहले भी मामले हो चुके हैं दर्ज
बता दें कि पत्रकार वांगखेम को भाजपा के खिलाफ आलोचना करने पर पहले भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले हफ्ते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौत कोरोना से हो गई थी, दोनों पत्रकारों ने फेसबुक पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि कोरोना का इलाज गोमूत्र या गोबर से नहीं किया जा सकता । पत्रकारों की इस टिप्पणी पर राज्य के भाजपा नेताओं ने आलोचना की थी। साथ ही कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें