कम बजट में बेहतर काम करने वाले प्रधान समाज के लिए मिसाल हैं। उत्तर प्रदेश के ऐसे ही प्रधानों को सम्मान देने के लिए एशियन पेंट्स 'श्रेष्ठ प्रधान' अभियान शुरू किया गया है। अमर उजाला इस लोकप्रिय आयोजन का मीडिया सहयोगी है।
पिछले साल एशियन पेंट्स व अमर उजाला की ‘श्रेष्ठ प्रधान’ मुहिम को खासी प्रशंसा मिली थी। इस साल भी जिन प्रधानों ने कम बजट में अच्छा काम किया है, उनको इस मुहिम के तहत सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में उत्तर प्रदेश के वे प्रधान शामिल हो सकते हैं जिन्होंने अपने गांव में विकास कार्य कराने के साथ बचत करने में मिसाल कायम की है। किसी भी गांव के वर्तमान प्रधान इस अभियान में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपनी संक्षिप्त प्रोफाइल और विकास कार्य का विवरण दिए गए मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप करना होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का कोई भी निवासी अपनी ओर से ऐसे किसी प्रधान के लिए नामांकन कर सकता है जिसे वह बचत के साथ बेहतर काम कराने वाला मानता है।
प्रदेश के 30 प्रधानों को मिलेगा उपहार
पूरे उत्तर प्रदेश से चुने गए 30 श्रेष्ठ प्रधानों को खास उपहार दिए जाएंगे। एक तो पुरस्कार स्वरूप उनके ऑफिस में एशियन पेंट्स की ओर से मुफ्त पेंटिंग कराई जाएगी। दूसरे, उन्हें लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा। इस मुहिम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि जिनमें कुछ अच्छा करने की चाह हो, वे सीमित संसाधन में भी अपनी सूझबूझ से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
संक्षिप्त प्रोफाइल और कराए गए विकास कार्य का विवरण देते हुए मोबाइल नंबर 9811356546 पर आवेदन व्हाट्सएप करें।